आनंद मार्ग प्रचारक संघ की विभिन्न यूनिटों ने धूमधाम से मनाया रंगोत्सव
जमशेदपुर } सोनारी, कदमा , टेल्को, गदड़ा आनंद मार्ग के विभिन्न यूनिटों में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंग व फूल लेकर पुरुष अाैर महिलाअाें की टीम होली का अानंद लिया। तात्विक पारसनाथ प्रसाद ने लोगों को बताते हुए कहा कि होली एक आध्यात्मिक पर्व है। इस अवसर पर अपने मन के रंग को परम पुरुष के रंग में मिला देने में ही होली की सही सार्थकता है। इस माैके पर बीएन कुमार, भुक्ती प्रधान योगेश, भोला प्रसाद, सुधीर सिंह, जीएस जसवाल, तात्विक डॉक्टर आशु, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञान प्रसाद अादि माैजूद थे।