पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों ने डीसी से मांगा मकान राशन कार्ड अाैर पेंशन की राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के डुमरिया की खड़िदा पंचायत में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डीसी रवि शंकर शुक्ला से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन अाैर जनवितरण प्रणाली के राशन कार्ड की मांग की। आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि अगर प्रशासन की ओर से इन तीन योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा दिया जाता है तो उनके जीवन स्तर पर सुधार आ जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 220 ग्रामीणों ने आवेदन सौंपा। डीसी ने मौके पर उपस्थित बीडीअाे सह सीअाे मुरली यादव को लाभुकों का चयन कर सूची उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। डीसी ग्रामीणों से सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को सुना। डीसी ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। ग्रामीण सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उसका लाभ लेने के लिए आगे आएं।

इन विभागों में जमा हुए फाॅर्म

आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड में नाम जोड़ने अाैर नया राशन कार्ड बनाने के लिए 39 आवेदन, चापाकल मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में आठ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 63, अंचल कार्यालय में 19, कृषि विभाग में 22, बैंक से जुड़े 23, पशुपालन विभाग में 37 लाभुकों के बीच पशुओं के लिए दवा वितरण, आवास के लिए 220 आवेदन मिले। श्रम विभाग ने 15 मजदूरों का निबंधन किया। स्वास्थ्य विभाग ने 127 लोगों की जांच कर दवा उपलब्ध कराया।

ग्रामीणों की समस्या सुनते डीसी।
खबरें और भी हैं...