पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों ने ईजीएल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परसुडीह सरजामदा स्थित ईजीएल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर गुरुवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी रवि शंकर शुक्ला को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ईजीएल सोसायटी के माध्यम से इस मैदान पर पिछले 51 सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। करीब पांच एकड़ 12 डिसमिल में फैले मैदान की जमीन अनाबाद राज्य सरकार की है। इसी मैदान में एक सरकारी स्कूल भी है। पिछले पांच छह माह से मैदान के कुछ हिस्सों पर दीपक करूवा व बिनोद करूवा द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में सोसायटी के लोगों ने थाना व अंचल कार्यालय में भी शिकायत की थी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। मैदान पर अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है। डीसी से इस मामले में पहल करने का आग्रह किया गया है।

खबरें और भी हैं...