पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों के उप चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर के रिक्त पांच सीटों पर उपचुनाव को लेकर गुरुवार को वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पांचों निर्वाचन क्षेत्र का अलग-अलग मतदाता सूची जारी की गई है। पांचों सीट मिलाकर कुल 28 ऐसे कर्मचारी भी हैं जो यूनियन के मेंबर नहीं हैं। मतदाता सूची पर दावा आपत्ति करने के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक समय दिया गया है। तय समय में इससे संबंधित कोई भी आपत्ति स्वीकार की जाएगी। वहीं शनिवार शाम 5.30 बजे फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी।

पांचों सीट के लिए नॉमिनेशन फॉर्म यूनियन कार्यालय में 24 मार्च की सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मिलेगा। वहीं 25 मार्च को फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन शाम 5.30 बजे प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। दाखिल पर्चा की स्क्रूटनी के बाद 26 मार्च की सुबह 10.30 बजे सूची लगाई जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए प्रत्याशी 27 मार्च को ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं 28 मार्च को बैलेट पेपर का सैंपल, वोटर लिस्ट, उम्मीदवारों का आईडी कार्ड, मतदान सेंटर की सूचना प्रकाशित की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक इसकी जानकारी यूनियन ऑफिस में दी जाएगी। 30 मार्च को मतदान, मतगणना और विजयी प्रत्याशी की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

जुस्को श्रमिक यूनियन चुनाव के बाद ग्रेड रिवीजन

जुस्को श्रमिक यूनियन चुनाव के बाद ही अब जुस्को कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन होगा। दो दिन बाद 14 मार्च को यूनियन की आमसभा है। उसमें चुनाव कराने की तिथि पर मुहर लगने वाली है। ऐसे में अब चुनाव बाद ही कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन पर वार्ता शुरू होगी। जुस्को कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल-2018 से लंबित है। ग्रेड रिवीजन पर प्रबंधन व यूनियन में कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

जुस्को कर्मियों के एमजीबी पर नहीं बनी बात

जुस्को कर्मियों के एमजीबी (मिनिमम ग्रांटेड बेनीफिट) पर गुरुवार को भी प्रबंधन-यूनियन के बीच हुई वार्ता विफल रही। कंपनी प्रबंधन की ओर से 9 फीसदी एमजीबी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। वहीं यूनियन के प्रतिनिधि 11 फीसदी से कम एमजीबी लेने को तैयार नहीं हुए। जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा कि कर्मचारी हित में समझौता करने का प्रयास जारी है।

सीट के अनुसार वोटर की संख्या

निर्वाचन क्षेत्र वोटर नन मेंबर कुल

008 कोक प्लांट 74 01 75

0013 कोक प्लांट 89 03 92

042 अर्बन सर्विसेस 63 03 66

143 फील्ड मेंटेनेंस 341 19 360

152 एसएमडी आईईएम 47 02 49

खबरें और भी हैं...