टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव के लिए जारी हुई मतदाता सूची
टाटा वर्कर्स यूनियन के पांच कमेटी मेंबरों की सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर शनिवार को वोटर लिस्ट की अंतिम और फाइनल सूची प्रकाशित की गई। वोटर लिस्ट यूनियन ऑफिस कार्यालय में लगाया गया है। इसमें से निर्वाचन क्षेत्र 008 से दो वोटरों का नाम हटा दिया गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर भगवान सिंह ने बताया कि दोनों वोटरों का तबादला दूसरे सेक्शन में कर दिया गया है। ऐसे में वे इस सेक्शन के मतदाता नहीं हैं। 12 मार्च को पहली सूची जारी होने के बाद कर्मचारियों की ओर से यह आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उसके बाद यह बात सामने आई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों वोटर का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं अन्य चार सीटों के वोटर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद अब चुनाव के आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांचों सीट पर प्रत्याशी तय हो रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर भगवान सिंह के हस्ताक्षर से जारी नोटिस के यूनियन के वही सदस्य वोट डालने के हकदार होंगे जिन्होंने अपना मासिक शुल्क नियमित जमा किया है। अनियमित शुल्क जमा करने वाले कर्मचारी वोट डालने से वंचित हो सकते हैं। नोटिस के अनुसार कार्यकारी सदस्य के इस उप चुनाव में वही कर्मचारी प्रत्याशी हो सकते हैं, जिन्होंने दो वर्षों तक लगातार यूनियन सदस्यता शुल्क जमा किया है। चुनाव में प्रत्याशियों के लिए नामांकन शुल्क 200 रुपए तय की गई है। यह शुल्क नन रिफंडेबल होगी। चुनाव हारने या नाम वापसी की स्थिति में यह रकम वापस नहीं की जाएगी। नामांकन शुल्क केवल नकद ही स्वीकार किया जाएगा।