हीमोफिलिया पीड़ित बच्चों के लिए अस्पताल में अलग से बनेगा वार्ड : बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर| पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जनता दरबार लगा। 117 लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने जनता दरबार में मामले का निष्पादन तुरंत किया। बन्ना गुप्ता ने जनता दरबार में घोषणा की कि हीमोफिलिया से पीड़ित बच्चों के लिए सरकारी अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाया जाएगा. ताकि एेसे बच्चों को सही समय पर इलाज किया जा सके। जनता दरबार में जिला अध्यक्ष बिजय खां ने बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद एवं ब्रिजेन्द्र तिवारी ने किया।