जलापूर्ति... अाेल्ड पुरुलिया राेड में अाज 48 घंटे बंद रहेगा पानी
जमशेदपुर | मानगाे नई जलापूर्ति याेजना से जुड़े अाेल्ड पुरुलिया राेड नंबर एक से लेकर राेड नंबर 21 तक रविवार सुबह पानी अापूर्ति हाेगी। इसके बाद शाम से इन क्षेत्राें में जलापूर्ति बंद रहेगी। ठेका कंपनी द्वारा जलापूर्ति याेजना के सिस्टम की मरम्मत की जाएगी। ठेका कंपनी के पदाधिकारी हलधर ने बताया कि 48 घंटे तक मानगाे के अाेल्ड पुरुलिया राेड के एक नंबर से लेकर 21 नंबर तक जलापूर्ति ठप रहेगी। साेमवार सुबह से मरम्मत का काम श़ुरू हाेगा, जाे मंगलवार काे खत्म हाेगा। इसके बाद बुधवार सुबह से प्रभावित इलाकाें में पानी सप्लाई शुरू हाेगी। याेजना से लगभग सात हजार घर में जलापूर्ति नहीं होगी।