वेस्ट बोकारो ने एफ ए एम डी को 6 विकेट से हराया
टाटा स्टील के खेल विभाग के तत्वावधान में चल रहे हैं अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को वेस्ट बोकारो में एफ ए एम डी को 6 विकेट से हरा दिया।
कीनन स्टेडियम में वेस्ट बोकारो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए एफ ए एम डी को आमंत्रित किया । एफ ए एमडी की टीम 20 ओवर में 75 रन के योग पर सिमट गई। आकाश शुक्ला ने 24 गेंदों पर 14 रन दो चौके की मदद से बनाए। विजय सिंह ने 12 रन जोड़े। वेस्ट बोकारो की ओर से पुरुषोत्तम राणा ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। चंदन भारद्वाज और आदित्य कुमार साहू ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई ।
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी अर्बन सर्वसेज की टीम ने 10.5 ओवर में चार विकेट पर 77 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित जाने 32 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। रवि रंजन सिंह ने तीन चौकों की मदद से से सात 7 गेंदों पर 14 रन बनाए । विरोधी टीम की ओर से परमानंद प्रहलाद में 20 रन खर्च कर दो खिलाड़ियों को आउट किया। बारिश के कारण दूसरा मैच रद्द कर दिया गया।