जमशेदपुर | भाजपा ने सोमवार को अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारा। मोदी के आने को लेकर लोगों में कौतूहल तो था। विपक्षी उम्मीदवारों ने भी इसका काट खोजा। क्षेत्र में दम लगाकर लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की। दोपहर ढाई से तीन बजे तक अधिकतर उम्मीदवार मोटर साइकिल रैली निकालकर अपने समर्थन का प्रदर्शन किया। पीएम जमशेदपुर में थे तो दूसरे प्रत्याशी क्या कर रहे थे, इसपर भास्कर ने नजर रखी।
सरयू राय दोपहर- 2.30 बजे
स्थान- कालीमंदिर, टिनप्लेट
पूर्वी के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने अपने समर्थकों के साथ टिनप्लेट से मोटरसाइकिल रैली निकाल शक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रो. गौरव वल्लभ दोपहर- 2.40 बजे, स्थान- बिरसानगर 1 बी
पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी गौरव समर्थकों के साथ बिरसानगर में बाइक रैली निकाल अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे थे।
अभय सिंह दोपहर- 2.45 बजे, स्थान- व्यवहार न्यायालय
झारखंड विकास मोर्चा के जमशेदपुर पूर्व के प्रत्याशी अभय सिंह करीब ढाई बजे जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में वकीलों से मिले।
शंभू चौधरी दोपहर- 2.30 बजे, स्थान- ओल्ड पुरुलिया रोड
पश्चिमी के आप प्रत्याशी शंभू चौधरी खुली गाड़ी में सवार हो गाड़ियों के काफिला के साथ मानगो की सड़कों पर घूमते रहे।
मोटरसाइकिल रैली निकाली
बाइक से बिरसानगर में घूमे
वकीलों से मिल मांगा समर्थन
खुले वाहन पर किया रोड-शो