हरिनाम संकीर्तन में सुख समृद्धि की कामना
चांडिल | चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चावलीबासा में बुधवार को आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में ईचागढ़ विधायक सविता महतो पहुंची एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हरिनाम श्रवण से पाप से मुक्ति मिलती है। मन को आत्मा के साथ जोड़ना ही आध्यात्मिक ज्ञान का स्वरूप है।महायज्ञ में श्रीयदु दास गोस्वामी चौका, मेघनाथ प्रधान चावलीबासा, पश्चिम बंगाल कोट शीला के कांचन दास, निरंजन घोष, बाकुंड़ा राजू दास, शक्ति पद दास गोस्वामी के संकृतन मंडली ने भाग लिया।