पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में महिला निभा रहीं अहम भूमिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्मिता राज पारीख, निदेशक होटल सेंटर पॉइंट अौर ललिता सरीन, निदेशक माउंट लिट्रा जी स्कूल और महिला बॉक्सर अरुणा मिश्रा मौजूद थीं। विश्वविद्यालय की प्राचार्या प्रिया ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। माैके पर ललिता सरीन ने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं का है। वे परिवार के साथ समाज और राष्ट्र को भी नयी दिशा देने में अपनी अहम किरदार निभा रही हैं। माैके पर उप कुलपति एमएम सिन्हा, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह और अतिथियों ने पौधारोपण कर जल जीवन और हरियाली की रक्षा करने का संदेश दिया।
खबरें और भी हैं...