महिलाएं हर असंभव काम कर सकती हैं आत्मविश्वास से बाधाएं दूर करें: प्रेमलता
राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में शुक्रवार को एनएमएल प्रेक्षागृह में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि संस्थान के निदेशक डाॅ. इन्द्रनील चट्टोराज थे। समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
समारोह में पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों समान हैं। दोनों में गुण और विशेषताएं अलग होती हैं, हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि असंभव कुछ भी नहीं, एक बार लक्ष्य तय कर आगे बढ़ेंगी तो मंजिल मिलेगी। बाधाएं आएंगी, पर इसे पार करना ही होगा। संस्थान के निदेशक डाॅ. इन्द्रनील चट्टोराज ने कहा कि संस्थान के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। इस दौरान डाॅ. इन्द्रनील चट्टोराज की प|ी डी. चट्टोराज, वरीय वैज्ञानिक डाॅ. एस पालित सागर समेत कई वैज्ञानिक, महिलाएं व छात्राएं मौजूद थीं। गुरुवार को संस्थान में सभी महिला कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया था। इसके साथ ही अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर फूड जोन, रचनात्मकता, रंगोली, पॉट पेंटिंग, गेम जोन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए थे। इनके विजेताओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित महिलाएं और इंसेट में प्रेमलता अग्रवाल।