सीआरएम में महिला अधिकारियों के साथ सम्मान पा भावुक हुई महिला ठेका कर्मी
सिटी रिपोर्टर|जमशेदपुर
टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) में महिला दिवस के मौके पर सोमवार को सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान पाकर महिलाएं भी भावुक हो गईं। कंपनी में काम करने वाली अधिकारियों, स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ महिला ठेकाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर अधिकारियों ने कंपनी के ग्रोथ में महिला कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी कंपनी के उन सभी स्थानों पर काम करने में सक्षम हैं जहां पुरुष करते हैं। यह उनके अदम्य साहस का ही नतीजा है कि उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया गया और सबको एक-एक पौधा भी दिया गया, ताकि वे लोग पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला दिवस को यादगार बना सकें। सभी पुरुष अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबरों तक ने महिलाओं के सम्मान में काफी बातें कहीं और सबको सैल्यूट किया। इस मौके पर टाटा स्टील के सीआरएम के
चीफ रवि प्रकाश, हेड शशिभूषण, हेड अनुराग कालाकुरी, हेड साईं कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज, जेडीसी चेयरमैन संदीप बेहरा, एचआर मैनेजर अनाहित जवानपुरिया, वरीय प्रबंधक ऋचा सिंह, कमेटी मेंबर भीम सिंह, हरेकृष्ण दुबे, अशोक गुप्ता, ऑफिस स्टाफ मोहम्मद नूर, राजेश मोहंती समेत अन्य लोग मौजूद थे।
टाटा स्टील में अधिकारियो के साथ सम्मानित महिला ठेका कर्मचारी।