टाटा मोटर्स की प्रगति में महिलाओं की अहम भूमिका : गुंटेर बुशेक
टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लांट में महिला दिवस समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में टाटा मोटर्स के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले 550 महिलाकर्मी शामिल हुईं। समारोह की शुरुआत टाटा मोटर्स के सीईओ सह एमडी गुंटेर बुशेक ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के मार्फत महिला कर्मचारियों को संबोधित किया। एमडी ने कंपनी की प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला और पुरुषों ने 50 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जागरुकता सत्र से हुई। इस दौरान कंपनी की महिला केंद्रित नीतियों पर चर्चा हुई। जागरुकता सत्र में कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी दी गई। इसके बाद टैलेंट हंट प्रतियोगिता हुई। इस दौरान रंगोली, गायन, नृत्य, मॉडलिंग, कविता पाठ और बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन कपल्स थीम पर एक फैशन शो भी आयोजित हुआ। इस दौरान टाटा मोटर्स के वरीय अधिकारियों की प|ियों ने भी काफी उत्साह से भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि निधि बादशाह थीं। उत्सव और मौज-मस्ती के साथ स्वैच्छिक कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब मस्ती की। उदयन संगठन और नींव ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल लगाए थे।
महिला दिवस पर टाटा मोटर्स में आयोजित समारोह में महिला कर्मचारी और पदाधिकारी।