पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं राष्ट्र निर्माण तक में निभा रहीं अहम भूमिका: शेखर डे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीलेदर्स के एमडी सह समाजसेवी शेखर डे ने कहा कि महिलाएं घर के चूल्हा चौखट से लेकर राष्ट्र निर्माण तक में अपना अहम योगदान दे रही है। डे रविवार को निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की जमशेदपुर शाखा की ओर से सोनारी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन सह महिला दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला अौर पुरूष गाड़ी के दो पहिया हैं। ऐसे में महिलाओं को भी पुरुष के समान बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। जब पुरूष और महिलाएं एक साथ काम करेंगे, तब देश का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर समाज की महिलाओं अौर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सम्मेलन में वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी हुआ। मौके पर कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने कवि पाठ किया। इसके पहले कार्यक्रम के शुरू में नलिनी शेखर डे, वासवी गोस्वामी, एस राय चौधरी, जयंत घोष और पम्पा सेन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मिलानी हॉल बिष्टुपुर में महिला दिवस पर महिलाएं अौर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें गीत, नृत्य अौर सुश्री नाट्क प्रस्तुत किया गया। वहीं, कालिंदी समिति भुइयांडीह ने कालिंदी समिति भवन में विश्व महिला दिवस मनाया। इस दौरान समाज में महिलाओं की सहभागिता एवं समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार ,अपराध नियंत्रण व शिक्षा पर एक संगोष्ठी भी आयोजित हुई। महिला दिवस पर उत्कल एसोसिएशन साकची जमशेदपुर की महिलाओं ने सस्मिता पात्रा के नेतृत्व में बाराद्वारी मदर टेरेसा निर्मल हृदय में फोल्डिंग कोमोड दान दिया।

मातृ पृथ्वी की सुरक्षा जरूरी: वीपी एचआरएम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टाटा स्टील की महिलाओं के लिए 7-8 मार्च को रामदास भट्ठा सामुदायिक केंद्र में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने किया। मौके पर वीपी टीक्यूएम शेयर्ड सर्विसेस अवनीश गुप्ता समेत टाटा स्टील की डायवर्सिटी एंड इनक्यूजन काउंसिल और शहर के अलग अलग क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थीं। सुरेश दत्त ने पर्यावरण संरक्षण और मातृ पृथ्वी के पोषण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की। माैके पर जुस्को, स्वच्छता ही पुकारे टीम, एक्सएलआरआई और टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

अहम योगदान के लिए 7 महिलाएं पुरस्कृत

एनएसयूअाई ने मनाया महिला दिवस

एबीएम काॅलेज में छात्राअाें को सम्मान

संपूर्ण मानवता संघ ने महिलाअाें काे किया सम्मानित

मातृशक्ति से मिलती है शक्ति व प्रेरणा : काले

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी शेखर डे व अन्य।

सम्मेलन में वार्षिक पत्रिका का विमोचन, कन्या विद्यालय की छात्राओं ने किया काव्य पाठ

सामाजिक संस्था ‘प्रयास एक कदम‘ की अाेर से साकची जेल चैक के पास पंडित दीनदयाल भवन में महिला दिवस समाराेह का अायाेजन हुआ। माैके पर अपनेे क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए दिव्य ज्योति नाट्य संस्थान की रीमा भट्टाचार्य, टीम टैलेंट की शिल्पा घोष, जुम्बा प्रशिक्षक जिन हार्वी, पेंटर सुमन प्रसाद, अधिवक्ता शिल्पी, जानकी मुखी, सीमा ठाकुर को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

महिला दिवस पर एनएसयूआई द्वारा रविवार काे साकची कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी महिलाएं जिन्होंने छोटी ही सही परंतु, अमूल कर्तव्य जैसे सामाजिक भागीदारी, जरूरतमंदों को शिक्षा देना, समाज का नेतृत्व करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

गोलमुरी एबीएम कॉलेज में एनएसएस ने महिला दिवस पर रविवार काे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रिंसिपल डॉ. मुदिता चंद्रा ने पुरस्कृत किया। इनमें आरडीपी के लिए वैशाली श्रीवास्तव, पैरासेलिंग के लिए राधा कुमारी, यूथ फेस्टिवल के लिए नैंसी कुमारी, सोनम कुमारी, बॉक्सिंग के लिए अनुषा सिंह, शिवानी कुमारी, ताइक्वांडो के लिए आरती कुमारी व ज्योति कौर शामिल हैं।

जुगसलाई घोड़ा चौक स्थित शिव धारी काॅम्प्लेक्स में संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी ने नेतृत्व में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता सिंह, पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष नीरू सिंह, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष राजपति देवी, डॉ. दीपा पटनायक, टीएमएच के डॉ. सतीश प्रसाद की प|ी डॉ. पद्मा प्रसाद, डॉ. रेनू शर्मा, वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुक्मणी साहू, मधुलिका मेहता, अरविंदर कौर को बुके एवं शॉल सम्मानित किया गया।

नमन संस्था द्वारा अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक साकची में रविवार को हुई। मौके पर उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मातृशक्ति जगत जननी होती है। उनसे प्रेरणा व शक्ति लेकर ही पुरुष अपने लक्ष्य को प्राप्त करता रहा है। नमन द्वारा आयोजित की जाने वाली अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा में भी मातृशक्ति की भागीदारी अभिभावक स्वरुप रही है। कार्यक्रम का संचालन ब्यूटी तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने किया।
खबरें और भी हैं...