महिलाओं ने राष्ट्र के विकास में योगदान देने का लिया संकल्प
आदित्यपुर व आस-पास के क्षेत्रों में मना महिला दिवस, महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
वर्तमान समय में नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकलने में सक्षम
महिलाअों को दिया सशक्तीकरण का संदेश, शोषण न सहने की शपथ
मारवाड़ी महिला मंच का गम्हरिया राजस्थान भवन में मिलन समारोह
गम्हरिया| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को मारवाड़ी महिला मंच की गम्हरिया शाखा की ओर से राजस्थान भवन में मिलन समारोह का आयोजन किया।
मौके पर मंच की अध्यक्ष गायत्री तुलस्यान ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। महिलाओं समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संगीत के धुन पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इसमें सुमित्रा गुप्ता, गीता अग्रवाल, तारा अग्रवाल, उमा अग्रवाल, किरण तुलस्यान, मंजू चौधरी, सरला गोयल, सुनीता साह, सुशीला गुप्ता, रीना धानुका, अनिता अग्रवाल, गुलाब शर्मा आदि के अलावे मंच की अन्य महिलाएं शामिल थीं।
आदित्यपुर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आदित्यपुर में लक्ष्मीबाई संगठन ग्रुप की महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। महिलाओं ने केक काटकर महिला दिवस मनाई और शोषण ना सहने और ना शोषण करने की शपथ ली। महिलाओं ने कहा कि महिला व पुरुष समाज की एक धूरी हैं, दोनों के समान अधिकार हैं। इसलिए घर परिवार एवं समाज में दोनों को बराबरी हक मिले इसके लिए वे प्रयासरत हैं। पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि महिलाओं में वह शक्ति है जो परिवार, देश, दुनिया और समाज को चला सकती हैं। बस जरूरत है महिलाओं को अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचानने की। इसमें पूजा पांडेय, वीणापाणि पटेल, मौसमी कविराज, आदि मौजूद थी।
आदित्यपुर| 157 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रविवार को हेडक्वार्टर कैंप कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने जीवन में किस प्रकार सदैव पारिवारिक खुशियों के लिए बलिदान करती हैं। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सदा सजग रहने एवं व्यायाम आदि करने का सुझाव दिया। महिलाओं को स्वावलंबी बनने को कहा गया।सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल
लगाकर होली की शुभकामनाएं बटालियन की चिकित्सा अधिकारी डाॅ जूही शर्मा ने कहा- परिवार एवं समाज में वर्तमान समय में नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकलने में सक्षम है।