व्याख्यान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
जमशेदपुर | गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी टाटानगर महिला मंडल ने शनिवार को महिला दिवस अाैर होली मिलन समारोह का अायाेजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच परिवार निर्माण अाैर संस्कार विषयों पर व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजित हुई। इसके बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथि मंजू ठाकुर, मधुलिका मेहता, राजपति देवी व अरविंदर कौर थीं। इस अवसर पर कार्वी राव ने उपस्थित महिलाओं काे प्राेत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा सिंह, रेखा शर्मा, मंजू मोदी, जय लक्ष्मी दीदी एवं जमशेदपुर महिला मंडल की सभी बहनों का अहम योगदान रहा। अंत में गायत्री परिवार की सहायक प्रबंधक ट्रस्टी जसबीर कौर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।