किडजी स्कूल में मना महिला दिवस
जमशेदपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किड्जी प्री स्कूल, डिमना व मानगो में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में माताओं के उत्साहवर्धन के लिए मदर्स कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी मम्मियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। माैके पर अभिभावक एवं अतिथियों ने होलिका दहन किया। साथ ही फूलों की होली खेली। इसमें प्रीती सिन्हा, अरुण कुमार पांडे, मिस कृति, अनिता, नेहा, स्नेहा, अदिति शामिल थीं।