पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का काम शुरू हो : सांसद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{झारखंड के कई मुद्दाें पर 30 मिनट तक वार्ता

{जनगणना में एससी-एसटी का कॉलम जोड़ें

भाजपा सांसद विद्युतवरण महताे ने बुधवार काे पीएम नरेंद्र माेदी से मुलाकात की। सांसद ने पीएम से मिलकर मांगपत्र साैंपा। इसमें अाैद्याेगिक क्षेत्र में एक रेल काेच फैक्ट्री खाेलने, धाालभूमगढ़ एयरपाेर्ट निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ईसी का क्लीयरेंस देने, अादित्यपुर स्थित ईएसअाईसी में 100 बेड का अस्पताल, एक एम्स अस्पताल का निर्माण अाैर जनगणना में मकान सूचीकरण में एससी, एसटी, अाेबीसी का काॅलम जाेड़ने समेत झारखंड के कई मुद्दाें पर लगभग 30 मिनट तक बातचीत की।

रेफरल बंद होने से हो रही परेशानी250 बेड का अस्पताल बनाया जाए

सांसद ने कहा कि ईएसअाईसी अस्पताल से मरीजाें के रेफरल काे बंद किए जाने से परेशानी हो रही है। उन्हाेंने रेफरल पुन: शुरू करने की मांग की। सांसद ने कहा- इस अस्पताल में दाे लाख से अधिक मजदूर श्रेणी के लाेग निबंधित हैं, यहां 50 बेड वाला अस्पताल है। उसमें भी डॉक्टर व नर्सों की कमी है। यहां मजदूर निबंधित संख्या काे देखकर 300 बेड वाले अस्पताल की आवश्यकता है। 250 बेड का अस्पताल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।


ईसी का क्लीयरेंस नहीं मिलने से रूका है एयरपाेर्ट निर्माण कार्य

सांसद ने पीएम काे साैंपे मांग पत्र में कहा कि झारखंड, प. बंगाल और अाेडिशा के लिए धालभूमगढ़ में एयरपाेर्ट निर्माण महत्वपूर्ण है। तीनों राज्यों के तीन बड़े औद्योगिक क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। जमशेदपुर व आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, पश्चिम बंगाल का पुरुलिया, खड़गपुर औद्योगिक क्षेत्र व अाेड़िशा के बालासोर (बालेश्वर) औद्योगिक क्षेत्र इस प्रस्तावित एयरपोर्ट से मात्र 50 से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिलने से अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हाे सका है। भूमि अधिग्रहण की कोई समस्या नहीं है। एक साल से अधिक भूमिपूजन के बीत गए, लेकिन ईसी का क्लीयरेंस नहीं मिलने से काम रूका है। जबकि केंद्र सरकार ने लगभग 100 करोड़ रुपए एयरपाेर्ट निर्माण के लिए अावंटित किया है।

रेल काेच फैक्ट्री

सांसद ने आदित्यपुर अाैद्याेगिक क्षेत्र में टाटा माेटर्स की निर्भरता समाप्त करने के लिए रेल काेच फैक्ट्री की स्थापना करने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि टाटा माेटर्स के ब्लाॅक क्लाेजर हाेने से लघु व मध्यम श्रेणी की एसएसअाई यूनिट बैठ जाती है। इससे लाखाें मजदूर बेकार हाे जाते हैं।

शहर में एक एम्स का हाे निर्माण
गरीब मरीजों की परेशानी होगी दूर


सांसद ने एक एम्स अस्पताल की स्थापना की मांग की है। पूरे कोल्हान क्षेत्र में टाटा मेन हॉस्पिटल व एमजीएम हॉस्पिटल पर गरीब आश्रित हैं। यहां के रोगियों को बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली, वेल्लोर व दूसरे महानगर जाना पड़ता है। इसलिए एक एम्स का निर्माण यहां कराना जाना चाहिए। सांसद ने जनगणना के संबंध में सुझाव दिया कि जनगणना 2020-21, मकान सूचीकरण व मकान गणना अनुसूची में कॉलम संख्या 13 में अजा, अजजा के साथ अाेबीसी को जोड़ा जाए।

प्रधानमंत्री काे ज्ञापन साैंपते सांसद।
खबरें और भी हैं...