कमिंस में ग्रेड नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने यूनियन नेताओं को एक घंटे तक घेरा
बैठक में सवालों का जवाब दे मामला किया शांत
टाटा कमिंस के ग्रेड रिवीजन में हो रहे देरी से कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। शुक्रवार को जल्द से जल्द ग्रेड रिवीजन कराने और इसमें देरी को लेकर लगभग 250 कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं को यूनियन कार्यालय में ही घेर लिया।
एक साथ यूनियन कार्यालय में इतने मजदूर आने पर अफरा-तफरी मच गई। नाराज मजदूर आक्रोश में नारेबाजी और हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं की विफलता की बात कहते हुए कहा कि अगर स्टीयरिंग कमेटी से समझौता नहीं हो पा रहा है, तो वे इस्तीफा दे दें। कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। कर्मचारियों को गुस्से मे देख अंतत: स्टीयरिंग कमेटी के एहसान अहमद सिराजी, अविनाश अनुपम, धीरज कुमार, रामाकांत करूआ, सुरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण पांडेय ने मामला संभाला। यूनियन कार्यालय के बगल में स्थित ट्रेनिंग रूम में बैठक की गई। वहीं स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने यूनियन के 17500 रुपए फ्लैट वेतन वृद्धि पर अड़े रहने की जानकारी दी। वहीं, अगली बैठक सोमवार को होने की बात कही। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए।
मंदी से कंपनियों को बचाने के लिए शीघ्र पहल करें : नीतेश राज
टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नीतेश राज ने शुक्रवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात की। यूनियन नेता ने मंदी के दौर से गुजर रही कंपनियों को बचाने के लिए ग्रामीण विकास की योजनाओं को और तेज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कंपनियों को बचाना है तो आधारभूत संरचना के कार्यों को तेज करना होगा। मंत्री आलमगीर आलम ने इसे गंभीरता से लिया और अपने सचिव को निर्देश दिया कि तत्काल इस मामले में कार्रवाई करें और लंबित विकास की योजनाओं को जल्द पूरा करें।
कर्मचारियों ने किया हंगामा, नारेबाजी
नाराज कर्मचारियों का कहना था कि पिछले अप्रैल 2019 से केवल बातचीत हो रही है, नतीजा नहीं निकल रहा है। कर्मचारियों ने तीन किस्त में राशि लेने से इंकार कर दिया। कहा कि ऐसे बात नहीं बनी तो क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। पहले कैंटीन बहिष्कार फिर टूल डाउन होगा।
धीरज कुमार, रामाकांत करूआ, सुरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण पांडेय ने मामला संभाला। यूनियन कार्यालय के बगल में स्थित ट्रेनिंग रूम में बैठक की गई। वहीं स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने यूनियन के 17500 रुपए फ्लैट वेतन वृद्धि पर अड़े रहने की जानकारी दी। वहीं, अगली बैठक सोमवार को होने की बात कही। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए।
अंादोलन की दी धमकी