सुरक्षित होली के संदेश के साथ योग विज्ञान शिविर का समापन
जमशेदपुर | जमकर खेलो होली, प्राकृतिक रंगों के साथ, शुभ होली-सुरक्षित होली के संदेश के साथ टेल्को रिक्रिएशन क्लब में तीन दिवसीय योग विज्ञान सह पर्यावरण जागरूकता शिविर का समापन रविवार को हो गया। इस अवसर पर उर्विता सचिव नीना शर्मा ने सुरक्षित होली के लिए प्राकृतिक रंग निर्माण, हस्त निर्मित हर्बल साबुन, पर्यावरण की रक्षा के लिए किचन गार्डन, बीज का गोला अाैर पौधरोपण का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कार्यकर्ता रोहित कुमार ओझा, वरिष्ठ योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, उर्विता के निदेशक उमापति लाल दास, सुनताली देवी, मीता मुखर्जी, सीमा, आरती सिन्हा, उत्तम चक्रवर्ती ने सहयाेग किया।