पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनारी मंे अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की गई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू कपाली काली मंदिर के पास मरीन ड्राइव में रविवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया। बताया जाता है कि उक्त युवक स्कूटी पर था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि युवक कदमा का बताया जा रहा है। इधर, स्कूटी को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। देर रात तक युवक के परिजन एमजीएम अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...