10 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण
नाला|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में शुक्रवार को शिविर लगाकर 10 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद प्रकाश द्वारा रेखा बाउरी, बाला महतो, राजकुमारी घोष, भवानी देवी सहित 10 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। उन्होंने इस शिविर के बारे में बताया कि अब तक 258 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है तथा 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शिविर लगाकर ऑपरेशन किया जाएगा। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सहिया कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।