पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 लोगों का किया गया हाइड्रोसील का ऑपरेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरी वनवासी कल्याण परिषद मकाठी कोठी प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के लोगों से मदद लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन की गई। शिविर की अध्यक्षता नंदलाल सोरेन ने किया। शिविर में कुल 15 गरीब एवं असहाय लोगों को हाइड्रोसील ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉ देवानंद प्रकाश एवं डॉ राजदेव व विक्रम की मुख्य भूमिका रहा। प्रदेश संगठन मंत्री परेश उराव ने कहा कि प्रदेश भर में कुल 106 छात्रावास चल रहा है। 400 एकल विद्यालय एवं 1200 एसएचजी ग्रुप संचालित है। डॉ देवानंद प्रकाश ने कहा कि वे लगातार इस केंद्र में 25 साल से सेवा दे रहे है। मौके पर इस कार्यक्रम में राजाराम मंडल, परशुराम, चंदन मुखर्जी, गीता देवी, महेंद्र मंडल, राजेश मंडल, बासुदेव मंडल, शिव शंकर कुमार मंडल, बलदेव हासदा, उमेश मंडल शंकर मंडल एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

शिविर के दौरान संबोधित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...