पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kundhit News 15 Year Old Minor Tribal Girl Raped By Young Man Case Registered

15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुले में शौच के लिए गई 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग के साथ उसी के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटित घटना के बावत पीड़िता ने कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना को लेकर कुंडहित थाना में कांड संख्या 12/20 दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भादवि की धारा 376 व पाेस्काे एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। प्राथमिकी 11 मार्च को दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित युवती ने कहा है कि उसकी उम्र 15 वर्ष है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता गत 8 मार्च की शाम 6 बजे गांव के तालाब के पास शौच के लिए गई हुई थी। उसी समय मिलीचंद्र बास्की नामक युवक वहां पहुंच गया और पीड़िता को जबर्दस्ती ड्रेन की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि घटना का जब वह विराेध कर रही थी तो अभियुक्त उसके मुंह में कपड़ा भर दिया।

सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

वहीं दूसरी ओर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप करने के आरोपी सीताराम मरांडी ने गुरुवार को एसडीजेएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ कुंडहित थाना में कांड संख्या 11/20 दर्ज है। यह प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि पीड़िता कुंडहित के एक विद्यालय की छात्रा है। घटना के दिन पीड़िता स्कूल का बकाया राशि जमा करने एवं एडमिट कार्ड लेने स्कूल गई थी। शाम के वक्त जब वह वापस घर आ रही थी तो रास्ते में मोहुला गांव के पास आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ पीडिता के आंख में गमछा बांध दिया और उसे जंगल की ओर ले गया तथा उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह जंगल में पड़ी हुई थी। करीब रात्रि 12 बजे उसके परिजन उसे खोजते हुए वहां पर पहुंचे तथा उसे अपने साथ घर ले गए थे।

दुष्कर्म के आरोपी को जेल ले जाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...