ट्रक की चपेट में अाने से 4 वर्षीय मासूम की माैत
जामा थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग में शुक्रवार की शाम बालू लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क किनारे खेल रही चार साल की मासूम इच्छा कुमारी को कुचल दिया। पहिया के नीचे आ जाने के कारण मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक व खलासी को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा। व्यवसाय करने वाले महेंद्र साह की दो बेटी है। छह साल की भारती कुमारी और छोटी बेटी चार वर्षीय इच्छा कुमारी है। इच्छा घर के बाहर सड़क के दाएं ओर खेल रही थी। इस बीच पालोजोरी से चार ट्रक बालू लेकर जामा की ओर जा रहे थे। तीन ट्रक के पीछे चल रहे चौथे ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और ट्रक सीधे बच्ची के ऊपर चढ़ गया। पहिया के नीचे आ जाने के कारण बच्ची की मौत हो गई। भीड़-भाड़ का इलाका होने के कारण भाग रहे चालक पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के जेबीबी गांव के संतोष कुमार व उसी गांव के खलासी राम कुमार को लोगों ने पकड़ लिया।
दुर्घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़।