पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nala News 8 People Suffering From Smallpox From Same Family Blood Sample Sent To Ranchi

चेचक से एक ही परिवार के 8 लाेग पीड़ित, ब्लड सैंपल भेजा गया रांची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाला प्रखंड क्षेत्र के पैकबड़ गांव में चेचक ने पांव पसारना शुरू किया है। चेचक से अब तक अन्नावाला दां (70), प्रेमानंद(52), मेघनाथ दां (45), विश्वजीत (25), अभिजीत(24), सुभोजित (20), जिश्नू (26), सुमन कुमार दां (23) आक्रांत हो चुके है। एक ही परिवार के इतने लोग आक्रांत होने की खबर मिलने पर शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने गांव का निरीक्षण किया तथा शिविर लगाकर उनके स्वास्थ संबंधी जांच की गई। मौके पर डॉ अजीत कुमार दुबे एवं डॉ रामकृष्ण ने उनके स्वास्थ्य जांच करते हुए साफ-सफाई बरतने की सलाह दी। जांच के क्रम में सभी आक्रांत व्यक्तियों से रक्त सैंपल संग्रह किया गया। जिसे बेहतर परीक्षण के लिए रांची भेजा गया। उन्होंने सहिया कर्मियों से 10-10 परिवार नित्य भ्रमण करने तथा आक्रांत होने की सूचना फौरन अस्पताल कार्यालय तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मौके पर एएनएम इंदु कुमारी, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे। चिकित्सकों की टीम भी गांव में जाकर जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि इतने लोगों को कैसे एक साथ चेचक हो गया है। विभाग लगातार उनपर नजर रख रही है।

खबरें और भी हैं...