- Hindi News
- National
- Deoghar News 80 Thousand Stolen From The Bag Of The Elderly Investigation Started
बुजुर्गों के थैले से 80 हजार की चोरी, छानबीन शुरू
बुढ़ई थाना क्षेत्र के पत्थलजोर गांव निवासी कोलियरी अवकाश प्राप्त बुजुर्ग सबीर मिया के थैला से उचक्कों द्वारा 80 हजार चुरा लिए जाने का एक मामला मधुपुर पुलिस ने दर्ज किया है। घटना के संबंध में पीड़ित पुलिस ने बताया कि उन्होंने शहर के रामयश रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच से एक लाख निकासी किया। बैंक के बाहर उन्होंने 20 हजार एक व्यक्ति को खर्च के लिए दिया है। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक स्थित फल की खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच उचक्कों ने उनके थैला को ब्लेड से काटकर 80 हजार चुरा लिया। फल खरीद कर जब वे थैला में फल रखा तो देखा कि सारा रुपया गायब है। बताया जाता हैं कि पीडित पश्चिम बंगाल के जामवाद कोलियरी चार साल पूर्व सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।