- Hindi News
- National
- Dumka News A Case Has Been Registered In 6 Electric Providers In The Electric Chari Case
बिजली चाेरी मामले में 6 उपभाेक्ताअाें पर मामला दर्ज
विद्युत विभाग दुमका की ओर से शुक्रवार शाम को मसलिया थाना में विद्युत चोरी करने को लेकर 6 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन सभी उपभोक्ताओं पर विभाग ने 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देशानुसार बिजली चोरी की रोकथाम एवं उन्नयन के लिए एक छापेमारी दल का गठन कर दलाही में छापेमारी की गई। जिसमें दलाही, लखियाडीह के दिलीप गोराई के घर में छापेमारी की गई। जहां दिलीप गोराई को अवैध तरीके से बिजली चोरी कर घर में जलाते पाया गया। जिससे बिजली विभाग ऊर्जा क्षति के मद में 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही बिजली चोरी करने के मद में दलाही के गणेश गोराई के ऊपर 5000रुपये, शम्भू लायक के ऊपर 2000 रुपये, कार्तिक मिस्त्री पर 4000रुपये, बलदेव महतो पर 4000रुपये, लखिबाद के हराधन ठाकुर अवैध रूप बिजली जलाने को लेकर 2000 रुपये का जुर्माना लगते हुए मसलिया थाना में मामला दर्ज किया है।