- Hindi News
- National
- Narayanpur News A Young Man Injured In A Collision With A Pick Up Van And Bike
पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में एक युवक घायल
जामताड़ा | पिकअप वैन व बाइक के टक्कर से बाइक सवार बूरी तरह से घायल हो गए। घायल को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जामताड़ा के पिपला मोड़ की घटना है। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में पिकअप वैन ने शहरडाल निवासी मोटरसाइकिल सवार श्यामापद पाल को जोरदार टक्कर मारा। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता वीरेन्द्र मंडल सदर हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। साथ ही मिहिजाम थाना के प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर पकड़े गए पिकअप वैन को जब्त कर चालक पर कार्रवाई करने का निदेश दिया।