पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता को भगाने का लगाया आरोप, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता को भगाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव के शेख हासेम ने बंगाल स्थित नारायणपुर (रामपुरहाट) के शेख हसीब पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में नाला थाना में दिये गए आवेदन में कहा कि शेख हासेम के लड़की की शादी गत आठ मार्च को बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिला के परिहारपुर (जामुड़िया) बहीद के साथ हुई थी। शादी के बाद 9 मार्च को वह ससुराल से अपने मायके चिचुड़बिल आई थी। मायके में महज एक दिन रहकर 11 तारिख सुबह किसी को बताए बिना घर से भाग निकली।

नाला थाना को दिए अपने आवेदन में रामपुरहाट स्थित नारायणपुर के शेख हसीब पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही अन्य 5 लोगों पर सहयोग देने वाले को भी आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि घटना के बाद आसपास इलाके में काफी खोजबीन की गई है। इस संबंध में नाला थाना कांड संख्या 29/20 दर्ज करते हुए पुलिस ने आवश्यक तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा अन्य निकटवर्ती थाना क्षेत्र में भी संपर्क स्थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं...