कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की
साहेबगंज|दहशत का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी किया है। इस बीच एक व्यक्ति जो केरल में मजदूरी का काम करता था जिले के उधवा प्रखंड के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से पीड़ित संदिग्ध के रूप में पहचान की जा रही है हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल उसकी जांच हो रही है।