पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamtara News Ambulance Did Not Get To Bring Maternal Health To Jamtara Sadar Hospital

प्रसूता की तबीयत बिगड़ी जामताड़ा सदर अस्पताल लाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत मरीज पूजा तिवारी की स्थिति बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। पूजा तिवारी का प्रसव होना था। फतेहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें 2 बजे दाखिल किया गया था। लेकिन एका एक शाम 6 बजे के बाद हालत बिगड़ गई। फतेहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं रहने के कारण केंद्र का संचालन एनएम के भरोसे होता है और प्रसव भी कराया जाता है। 108 एंबुलेंस बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचा। एंबुलेंस के चालकों से दूरभाष पर संजय तिवारी ने बात किया तो बताया कि जब तक डॉक्टर का सिग्नेचर या रेफर कागजात नहीं होगा तब तक मरीज को नहीं ले जा सकते हैं। एंबुलेंस में दो ड्राइवर एवं दो एमडी रहने के पश्चात भी मरीजों के इलाज के लिए समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

एनएम प्रीति कुमारी पूनम ने बताया कि अचानक शाम 6 बजे के बाद मुंह से झाग निकलने लगा तथा हाथ पैर खींचने लगा। यह स्थिति देखने के साथ ही 108 एंबुलेंस को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने बताया कि जब तक डॉक्टर का साइन या मोहर समेत कागजात नहीं होंगे। तब तक आप की सेवा हम नहीं कर सकते हैं। लेकिन मरीज की हालात और स्थिति को देखते हुए फतेहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में संजुक्ता कुमारी आरती हेम्ब्रम सभी पहुंचे हुए थे। स्थिति को नाजुक देखते हुए इन लोगों ने जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र आजतक कुंडहित से अलग नहीं होने के साथ इस तरह की घटना मरीजों के साथ हो रही है। यहां डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं है एएनएम के भरोसे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...