- Hindi News
- National
- Narayanpur News Attempt To Raise Emotional Issues On Government Under Awareness Campaign
जागरूकता अभियान के तहत सरकार पर भावनात्मक मुद्दे उठाने का अारोप
नारायणपुर प्रखंड के जेरुआ में सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत अब्दुल अजीज की अध्यक्षता में एक जनसभा हुई। इस अवसर पर इस अवसर पर जेरुआ, आशाडीह ,जगवाडीह, शहरपुर, डोकीडीह, लालचंदडीह एवं अन्य गांव के महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संविधान बचाओ आंदोलन के संयोजक गाजी रहमतुल्लाह रहमत ने कहा कि देश की सरकार भावनात्मक मुद्दे को उठाती है। देश की प्यारी सामाजिक व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास करती है। लोगों को आपस में उलझाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सरकार एनपीआर 2020 प्रक्रिया आगामी अप्रैल माह से देश के अंदर चालू कर रही है जो दोषपूर्ण है। इसे कदापि नहीं भरेंगे क्योंकि इस एनपीआर को सरकार एनआरसी के लिए इस्तेमाल करेगी। इसकी घोषणा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने कई बार के भाषण में किया है। गाजी रहमत ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना करने जब कोई कर्मचारी आए तो उसे सारी जानकारी दे देनी है क्योंकि इससे सरकार सामाजिक उत्थान के लिए योजना बनाती है लेकिन एनपीआर के लिए किसी भी किस्म की जानकारी नहीं देनी है। इस अवसर पर मौलाना कमरुद्दीन मौलाना करीमुद्दीन हाफिज मुजीबुल्लाह, मोहम्मद शाहिद, अनवर बादशाह, मौला बख्श ,गुल मोहम्मद , फारुक मियां नवाब, नेमुल हक ,सफ़रूद्दीन, अब्दुल हमीद, मोहम्मद सलीम, लुकमान ,मौलाना तौहीद, हाफिज सिराजुद्दीन, अब्दुल मुकीत,मंसूर आलम, कासिम मियां, रजाउल्लाह, सिद्दीक, यूनुस, समसुद्दीन, मौलाना सफ़रूद्दीन थे।