पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट कर रुपए छिनतई करने का मामला दायर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामताड़ा | करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बड़ा सुनसुन डाबरा गांव निवासी भोला रवानी ने मिथिलेश रवानी एवं कोली देवी के खिलाफ मारपीट एवं छिनतई का मामला दायर किया है। एसीजेएम के न्यायालय में दायर मामले में कहा गया कि घटना के दिन आरोपी परिवादी के घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे एवं कह रहे थे गांव खाली कर दो नहीं तो घर जला देंगे। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।
खबरें और भी हैं...