मारपीट व चाेरी का मामला दायर
जामताड़ा | नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह गांव निवासी हमीद मियां ने नासिर मियां एवं जनेवा बीवी के खिलाफ मारपीट एवं चोरी का मामला दायर किया है। एसीजेएम के न्यायालय में दायर मामले में कहा गया है कि घटना के दिन परिवादी बाजार आया था एवं उसकी बहू स्नान करने पोखर गई थी। वापस अाने पर देखा कि आरोपी घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान, चावल एवं नगद 35 हजार रुपए ले लिया।