पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karamatand News Case Raised In Public Hearing Mdm39s Bill Voucher Of 148 Lakh Not Found

जनसुनवाई में उठा मामला, एमडीएम का ₹~1.48 लाख का बिल वाउचर नहीं मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड संसाधन केंद्र करमाटांड़ में समग्र शिक्षा अभियान जामताड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से ज्यूरी के रूप में कर्माटांड़ प्रखंड प्रमुख ममता कोल, बीपीओ सावित्री किस्कु, सामाजिक अंकेक्षण टीम के बाबू मनी मंडल, मोतीलाल मंडल, बीआरपी के समक्ष प्रखंड क्षेत्र के 19 विद्यालयों का प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई हुई। जिसमें पूर्व में आए समस्या को बारी-बारी से सोशल ऑडिट टीम द्वारा प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में सुनाया गया। कुछ ऐसे साधारण जन सुनवाई को प्रखंड स्तरीय में ही निपटारा कर दिया गया। लेकिन जो समान्य नहीं दिखा उसे जन सुनवाई के लिए जिला भेज गया।

सोशल ऑडिट टीम के बाबू मनी मंडल ने बताया कि जिला जन सुनवाई के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय काला झरिया में एमडीएम से संबंधित ₹1,48,200 का बिल वाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर में 144 विद्यार्थियों को बिना अभिभावक अनुमति के एवं टीसी लिए बगैर कहीं अन्य विद्यालयों में नामांकन करा लिए गए। विद्यालय रिकॉर्ड में भी नहीं मिला। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगचुआ में 2017-18 के केस बुक अपडेट नहीं मिला। मध्य विद्यालय बनकटी में सोशल ऑडिट के समय 195 किलो चावल दिखाया गया था। लेकिन जांचोपरांत मात्र 35 किलो ही चावल प्राप्त हुआ। जो कि 160 किलो चावल का अंतर पाया गया। संयोजिका के घर में चावल रखी जाती थी। इन्हें जिला जनसुनवाई में भंडार पंजी प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही पंचायत फंड द्वारा बने हैंड वॉश यूनिट अधिकतर विद्यालय में खराब पाया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य, संयोजिका सचिव एवं शिक्षक
मौजूद थे।

जनसुनवाई करते सामाजिक अंकेक्षण की टीम।
खबरें और भी हैं...