बजरंगबली मंदिर की मनाई गई वर्षगांठ
करमाटांड़|मधुपुर रोड स्थित बजरंगबली मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। बजरंगबली भक्तों एवं पंडित अजय पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर धूमधाम से वर्षगांठ मनाया। बाजार के लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कार्यक्रम में मोहन शाह, गोविंद मंडल, विकास मंडल एवं अन्य भक्त उपस्थित थे।