चेक बाउंस का मामला न्यायालय में दर्ज कराया
जामताड़ा | जामताड़ा थाना क्षेत्र के प्रदीप कुमार राय ने राजेंद्र सोरेन के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत एसडीजेएम के न्यायालय में मामला दायर किया है। दायर मामले में कहा गया है कि आरोपी ने परिवादी से 50 हजार रुपए उधार लिया था। जिसके एवज में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया था। समय अवधि पूरा होने पर परिवादी ने जब बैंक में चेक जमा किया तो चेक बाउंस कर गया।