80% लगान वसूली करने के लिए सीआई ने दिया लक्ष्य
बैठक में उपस्थित सीआई और ग्राम प्रधान।
फतेहपुर | फतेहपुर प्रखंड सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक सीआई सुनील सोरेन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने लगान संबंधी अपनी समस्याएं सीआई सुनील सोरेन के समक्ष रखी। ग्राम प्रधानों का कहना था कि ऑनलाइन में खतियान लोड नहीं रहने के कारण काफी परेशानी हो रही है। लगान वसूली में कठिनाई हो रही है। इसलिए ऑफलाइन रसीद की मांग की। लेकिन सीआई सुनील सोरेन का कहना था जितना भी ऑनलाइन रसीद निकल रहा है, ग्राम प्रधान आप सभी उन रसीद को निकालें। जो नहीं निकल रहा है, उसे अभी तत्काल छोड़ दिया जाए। जिसमें लगान वसूली बहुत हद तक होगा। अभी तक फतेहपुर प्रखंड में 68 प्रतिशत लगान की वसूली हो पाई है। अगर ऑनलाइन कुछ वसूली हो जाती है तो 80 प्रतिशत तक वसूली हो जाएगी।