हादसे में सीआईएसएफ जवान व पत्नी घायल बेटी की हुई मौत
गोविंदपुर | जामताड़ा से बोकारो जा रही कार संख्या जेएच 21 जे 0921 जीटी रोड पर गहिरा के समीप शनिवार की शाम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान सुमित कुमार यादव की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनकी प|ी को भी चोटें आई है। घटना की खबर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तथा घायल पति, प|ी और पुत्री को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि बेरमो में कार्यरत सीआईएसएफ जवान सुमित कुमार यादव अपनी प|ी एवं पुत्री के साथ जामताड़ा से बोकारो जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गहिरा पुल के समीप अनियंत्रित होकर गार्डवाल से टकराकर पलट गई। जिससे उनकी पुत्री की मौत हो गई।