ठंड बढ़ने से होने लगी है परेशानी, कंबल की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है मगर अब तक विभाग द्वारा कम्बल वितरण नहीं होने से गरीब असहाय लोगों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। लोगों को रात में कपकपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन गरीब, असहाय, बुज़ुर्गों को ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। गरीबी के कारण कंबल खरीदने तक के पैसे नहीं है। जिससे ठंड में राहत मिल सके। कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी, विक्रमपुर, अंबा, बाघाशोला, सटकी, किष्ठोबांधी, थालपोता, काठीजोरिया, बड़ा आकना, पालाजोरी, गड़जोड़ीए, नवडीहा, कालीपाथर, गायपाथर, निजमानधारा, भालको, सुद्राक्षीपुर, अमलादही, बनकाठी, महेशपुर, सालुका, इनायतपुर, खजुरी, सिंगारपुर सहित दर्जनों गांवों के गरीब, असहायों ने कहा कि रात में ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ है। कहा कि इस कपकपाती ठंड में अगर प्रशासन कंबल देती तो काफी हद तक ठंड से निजात मिल सकता था। लोगों ने जल्द ही विभाग को इस ओर ध्यान देने की मांग किया है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी
कंबल वितरण के लिए टेंडर होता है, अभी टेंडर नहीं हुअा है। जल्द गरीबों कम्बल दिया जाएगा।” गिरीवर मिंज, बीडीओ सह सीओ