- Hindi News
- National
- Narayanpur News Committee Constituted For Temple Construction Vinod Mandal Becomes President
मंदिर निर्माण के लिए कमेटी गठित, विनोद मंडल बनें अध्यक्ष
शिव मंदिर निर्माण के लिए कोरीडीह टू में एक बैठक आयोजित गई। बैठक में आसपास के गांव के बुद्धिजीवी शामिल हुए। सर्वसम्मति से एक समिति बनाई गई। समिति में विनोद मंडल को अध्यक्ष, भूदेव मंडल को सचिव एवं अभिमन्यु गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएंगे एवं सदस्यों को जो भी दिशा निर्देश होगा, उसका अनुपालन करेंगे। दानदाता एवं साधु संतों से विचार विमर्श कर मंदिर बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की निर्णय लिया। सभी सदस्यों से कहा गया कि यथा संभव मंदिर निर्माण की राशि जमा कर दें। मौके पर गणेश भंडारी, भोला साव, परमेश्वर मंडल ,संतोष मंडल, मोहित कुमार, मोहन साह, गोपी प्रसाद, दुबराज मंडल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।