बैंक से अवैध तरीके से राशि निकासी की शिकायत
पबिया | नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाकुंडीह निवासी भीम सेन पिता शक्ति पद सेन के बैंक खाते से एक बार 5000 एवं एक बार 2270045 की अवैध निकासी की गई है। इस संबंध में भीमसेन ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि 8 मार्च 2020 को वह अस्पताल आसनसोल गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक से पैसे की निकासी हुई। बैंक खाता संख्या 3818 9329 277 भारतीय स्टेट बैंक जामताड़ा ब्रांच में पासबुक है। इसी पासबुक से अवैध निकासी हुई है।