कोरोना वायरस की जानकारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
कोरोना जैसे खतरनाक वायरस का संक्रमण भारत के कई हिस्सों में फैलने को लेकर पियारपुर बाजार समिति द्वारा सोमवार को अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।समिति के द्वारा बाजार के चारों ओर जमावड़ा कचरा को साफ सफाई की । बाजार के दुकानदारों को अपने-अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखने तथा नियमित उनका प्रयोग करने की हिदायत की। मौके पर बाजार समिति के अध्यक्ष अताउर रहमान, एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सेराजुल हक,सेफाउर रहमान, मैनुल हक, रफिकुल आलम, अबुल हुसैन, बसीरुद्दीन, हन्नान के अलावा युवा वर्ग के लोग शामिल थे।
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।