धोखाधड़ी का आरोपी सीएसपी संचालक हुआ गिरफ्तार, भेजा जेल
धोखाधड़ी के आरोपी सीएसपी संचालक दिवाकर यादव को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ दक्षिणबहाल निवासी उषा रानी नामक महिला ने धोखाधडी का मामला दायर कराया था।\\\'\\\'
मनोज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर, जामताड़ा थाना
गिरफ्तार सीएसपी संचालक।
जामताड़ा | धोखाधड़ी के आरोपी सीएसपी संचालक को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या 39/20 दर्ज है। यह प्राथमिकी उषा रानी नामक महिला ने दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सीएसपी संचालक दिवाकर यादव अनपढ़ व वृद्ध लोगों के खाता से अधिक रुपए की निकासी कर लिया करता था। साथ हीं उसने उषा रानी के बैंक खाते से राशि ट्रांसफर कर लिया था। इस संबंध में पीड़िता ने जामताड़ा थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो ग्राहक सेवा केंद्र टीकाडीह दक्षिण बहाल से पैसे की निकासी का मामला सामने आया। उसके बाद पुलिस ने दिवाकर यादव पिता इंद्रजीत यादव साकिम ग्वालपीपला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के क्रम में दिवाकर ने बताया कि ग्राहक का एटीएम खो गया होगा इस वजह से पैसे की निकासी हुई है। इस संदर्भ में उसे कोई नहीं जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में पुलिस ने भादवि की धारा 406, 420/ 34 के तहत कांड संख्या 39/20 दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने दिवाकर यादव को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया है।