- Hindi News
- National
- Narayanpur News Deep Will Be Lit In Every Sanatan House On Hindu New Year
हिंदू नववर्ष पर हर सनातन घर में होगा दीप प्रज्जवलित
हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन जिला के हर सनातन घर में दीप प्रज्जवलित व ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। जिसको लेकर विगत कई माह से बजरंग दल के सदस्य गांव गांव जाकर बैठक कर रहे है। उक्त बातें बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सिंह ने कही। बजरंग दल संयोजक ने कहा कि वर्तमान समय में देश पर पश्चिम की सभ्यता व संस्कृति हावी हो रही है। जिससे भारत व सनातन धर्म को नुकसान होता प्रतीत हो रहा है। वर्तमान के युवा पीढ़ी पश्चिम सभ्यता के नाम पर मार्ग से भटक कर अपने मूल कर्तव्यों व दायित्वों से बहुत दूर जा रहे है। कहा कि बजरंग दल का मूल उद्देश्य सनातन धर्मावलंबियों को भारत की सभ्यता संस्कृति से अधिक से अधिक जोड़ना है। देश भर में एनपीआर व नागरिकता संशोधन कानून के नाम में चल रहे विरोध को साजिश करार देते हुए कहा कि ये कानून राष्ट्रहित में है। बजरंग दल का मूल कर्तव्य भारत में राष्ट्रीयता का प्रचार व सनातन धर्म का संरक्षण है, इसलिए बजरंग दल के सदस्य लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में सकारात्मक विचार का प्रसार लोगों में करने का काम करेगा। नारायणपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव में बजरंग दल के 10 गांव के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में संगठन विस्तार, भारतीय नववर्ष के दिन हर सनातन के घर दीप प्रज्जवलित हो एवं रामनवमी शोभायात्रा विद्यासागर में युवा बढ़-चढ़कर भाग लें सहित अन्य विचार विमर्श किया गया।