राशन उठाव में अंगूठा लगाना बंद करने की मांग
बिन्दपाथर|कोरोना वायरस के खतरे से बायोमैट्रिक हाजिरी बनाना सरकार ने बंद कर दिया है। ऐसे में तन वितरण प्रणाली की दुकान से ग्रामीणों द्वारा अनाज उठाव में भी डर लगने लगा है। ग्रामीणों एवं पीडीएस दुकानादारों ने भी बायोमैट्रिक उपस्थिति बंद के तर्ज पर पीडीएस दुकानों से भी अंगूठा लगाना बंद करने की मांग जिला प्रशासन व सरकार से की है। समाज सेवी एवं ग्रामीण गणेश मित्रा, दिवाकर यादव, गौर प्रसाद यादव, शफीक अंसारी, एनुल हक, प्रकाश यादव, शंभू महतो, सरजू सोरेन, पांडव यादव, विश्वनाथ सिंह, सुबोध साधु सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता ने ई-पॉश मशीन से अंगूठा लगाना बंद करने की मांग की। कहा कि गंाव के गरीबों को एक रुपए किलो अनाज मिलता है। एक रुपए के बदौलत यदि वायरस शरीर में प्रवेश कर जाए तो लेनी की देनी पड़ सकती है।