पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रद्धालुअाें ने की दुखिया मंदिर में पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आस्थावान लोगों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान से कुशल मंगल की प्रार्थना की। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही लोगों ने बाबा पर जल और अबीर चढ़ाया। साथ ही अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-पाठ कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। करमदहा स्थित बाबा दुखिया मंदिर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखा गया। बराकर नदी के स्वच्छ जलधारा में आस्थावान लोगों ने स्नान कर बाबा के शिवलिंग पर होली के अवसर पर अबीर और जल चढ़ाया। सभी ने मंदिरों की परिक्रमा की। कुछ आस्था से जुड़े लोग अपने घरों में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर भगवान सत्यनारायण स्वामी जी की कथा का श्रवण कर विधि-विधान से पूजा की। नारायणपुर मुख्यालय के सभी शिव मंदिरों में पूजा पाठ और जलार्पण का दौर चलता रहा। शाम के वक्त सभी शिवालयों में विशेष आरती का आयोजन किया गया था।

होली के अवसर पर पूजा करतीं महिलाएं।

कीर्तन करती कलाकार।

मंदिर में पूजा कर निकलते श्रद्धालु।

पबिया|इन दिनों पबिया क्षेत्र के कई गांव में हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर श्रृद्धा व भक्ति का बयार है। हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर सिकदारडीह में चार दिनों तक कथा प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल के कीर्तनिया कलाकारों ने बांग्ला पाला कीर्तन गान प्रस्तुत किया। साथ ही रंगदल के कलाकारों ने भी श्रद्धालुओं को भक्ति रंग मंच प्रस्तुत कर मन मोहा। बता दें कि हिंदू गांव में ऐसे कीर्तन अनुष्ठान का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। गायिका अनुरागी दास ने बांग्ला पाला कीर्तन गान प्रस्तुत कर भक्तों काे झूमने को मजबूर कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें सभी सोलहआना के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। भक्ति कार्यक्रम को लेकर आसपास के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा प्रवचन का आनंद लिया। मौके पर विजय मंडल, वैद्यनाथ मंडल, नरेश चंद्र मंडल, छोटे लाल महतो, प्रदीप रजक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से भक्ति का माहौल

नारायणपुर|चेत्र मास में आयोजित होनेवाले सप्ता विपता पूजा विभिन्न घरों में काफी भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। यह पूजा चैत्र मास की पहली तिथि को सुहागन महिलाओं द्वारा परिवार के सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष भी या पूजा काफी भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई। पूजा के दौरान महिलाएं अपने हाथों में गिरह लगाकर धागा पहनती है।

सप्ता विपता पूजा का श्रद्धालुओं ने किया आयोजन
खबरें और भी हैं...