पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karamatand News Dig Of Dumka Region Rk Lakda Nandankanan Arrived To Visit Malia Bagan

दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी आरके लकड़ा नंदनकानन मलिया बागान देखने पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करमाटांड़ में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि नंदनकानन मलिया बागान देखने के लिए डीआईजी राजकुमार लकड़ा पहुंचे। डीआईजी ने कहा कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्म भूमि बहुत ही पहले आने की इच्छा थी। यहां आने के बाद बहुत आनंद मिला। पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है, लेकिन उनकी कर्मभूमि के पास रहकर भी समय पर नहीं पहुंचने का गम है। विद्यासागर ने समाज के अनेको बुराइयों को दूर किया है। अपनी लेखनी से बाल विवाह की परंपरा पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को पर्यटक स्थल बहुत पहले ही बनना चाहिए था। कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो मुझे याद कीजिएगा जरूर पहुंचंेगे। विद्यासागर नंदन कानन परिचालन के सचिव चंदन मुखर्जी ने बताया कि डीआईजी मधुपुर किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सीधे विद्यासागर की कर्मभूमि पहुंचे। उन्होंने 29 मार्च को होने वाले गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में पहुंचने का आमंत्रण भी दिया। मौके पर पूर्व सांसद सूरज मंडल, मधुपुर डीएसपी वशिष्ट नारायण सिंह, करो थाना प्रभारी एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी उपस्थित थे।

विद्यासागर की प्रतिमा के पास डीआईजी, पूर्व सांसद व अन्य।
खबरें और भी हैं...